ट्रेन व मालगाड़ी को खींचने वाले इंजन अब रेलवे की कमाई का भी जरिया बनेगा। इसके लिए रेल इंजनों को रंग बिरंगे विज्ञापन से रंगने की तैयारी है। इससे जहां कंपनियों का प्रचार होगा वहीं रेलवे को अच्छी खासी आमदनी होगी। इस योजना को अमल में लाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही पटरी पर आकर्षक विज्ञापनों वाले इंजन दिखने लगेंगे।from Jagran Hindi News - delhi:new-delhi-city https://ift.tt/32mPqZh

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें