अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में देश भर से इलाज के लिए पहुंचने वाले हजारों मरीजों व तीमारदारों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान के कैफेटेरिया में उनके पर लगी रोक हटा ली गई है। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद एम्स प्रशासन ने एक बार फिर कैफेटेरिया के दरवाजे मरीजों व तीमारदारों के लिए खोल दिए हैं। इसलिए वे कैफेटेरिया में सस्ते रेट पर स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे। इससे मरीजों व तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।from Jagran Hindi News - delhi:new-delhi-city https://ift.tt/2JVVJdW

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें